Published on: 05 May 2026
प्रबंधन विभाग द्वारा मैनेजमेंट गेम्स ‘Brain Battles’ का आयोजन।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए मैनेजमेंट गेम्स का आयोजन किया गया। खेलों का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रितु बजाज द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों द्वारा प्रबंधन सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डॉ. भारती ने कहा कि इन खेलों के माध्यम से विद्यार्थी आपसी तालमेल, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना सीखते हैं जो कि आगे चलकर उनके व्यावसायिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रोल प्ले, वीडियो एड मेकिंग, कैनवा पोस्टर मेकिंग, मैनेजमेंट शब्दकोश, बैलेंस द बॉल, गेस द टैगलाइन, हेड गेम, कभी हां कभी ना, बैलेंस द बैलून का आयोजन किया गया। रोल प्ले में इंटीग्रेटेड एमबीए प्रथम वर्ष के छात्रों छवि, आयुष, अंकित और मितेश ने प्रथम स्थान और वीडियो मेकिंग में भी इंटीग्रेटेड एमबीए प्रथम वर्ष के छात्रों छवि, ईशा, रितु और दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैनवा पोस्टर मेकिंग में इंटीग्रेटेड एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र दीपांशु ने प्रथम, एमबीए फर्स्ट ईयर के छात्र मनोज ने द्वितीय और इंटीग्रेटेड एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र रजत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैनेजमेंट शब्दकोश में एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र रिया और अभिनव प्रथम स्थान पर रहे। बैलेंस द बैलून में हिमांशु करिश्मा और मन्नू कौशिक की टीम ने बाजी मारी। गेस द टैगलाइन में एमबीए द्वितीय वर्ष से विशाल और दीपिका और एमबीए प्रथम वर्ष से कमल विजय रहे। हेड गेम में एमबीए प्रथम वर्ष से यश, मनोज, याशु, कमल, एमबीए द्वितीय वर्ष से जितेंद्र और रोहित, इंटीग्रेटेड एमबीए प्रथम वर्ष से सिद्धांत, आयुष, भारत और विकास ने बाजी मारी। ‘कभी हां कभी ना’ खेल में इंटीग्रेटेड एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र तरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैलेंस द बैलून खेल में एमबीए प्रथम वर्ष की मनीषा, एमबीए द्वितीय वर्ष के सौरभ, इंटीग्रेटेड एमबीए द्वितीय वर्ष के भूमिका, पारुल और दीपेश विजेता रहे। प्रोफेसर समृद्धि और डॉ. सुशांत यादव ने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. देवेश अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, शोधार्थी और विभाग के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन इंटीग्रेटेड एमबीए द्वितीय वर्ष के गिरीश चौहान और कनक ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यार्थी समूह सौरभ, ललित, मेघा, पलक, खुशी, इशू, तरुण और लव कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।